अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उझानी में रोडवेज के रंग में रंगी एक और डग्गामार बस सीज- बस मालिक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

On: June 8, 2023 11:33 AM
Follow Us:
---Advertisement---

उझानी में रोडवेज के रंग में रंगी एक और डग्गामार बस सीज- बस मालिक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

उझानी। कोतवाली इलाके में बुधवार शाम रोडवेज बस के रंग में रंगी एक और डग्गामार बस पकड़कर सीज कर दी गई। पुलिस ने उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। परिचालक भाग निकला। पुलिस चालक, परिचालक और बस मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रही है।

उझानी

कल बुधवार शाम कोतवाली पुलिस उझानी बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान बदायूं की ओर से आती रोडवेज बस के रंग में रंगी बस पकड़ी गई। बुधवार शाम जैसे ही प्राइवेट बस उझानी बाईपास पर पहुंची कि पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर दी। चालक ने जैसे ही बस को रोका कि परिचालक उससे कूदकर भाग गया।

पुलिस ने चालक को दबोच लिया। बस में करीब 18 यात्री थे।

सभी यात्रियों को रोडवेज बस बताकर बैठाया गया था। उसी के अनुसार किराया भी वसूला जा रहा था। पुलिस बस और उसके चालक को पकड़कर कोतवाली ले गई। बस को सीज कर दिया गया है। चालक, परिचालक और उसके मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

सरकरी रिजल्ट

उझानी

Installation meter

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!