अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पशु-प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने पुलिसकर्मियों के साथ घायल अवस्था में पडे बेसहारा व्यक्ति को उपचार के वास्ते पहुंचाया अस्पताल..

On: September 24, 2025 2:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पशु-प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने पुलिसकर्मियों के साथ घायल अवस्था में पडे बेसहारा व्यक्ति को उपचार के वास्ते पहुंचाया अस्पताल..

घायल की सूचना मिलने के बाद 108 एम्बूलेंस 1 घंटे देरी से पहुंची 

बदायूं। सिविल लाईन थाना के अंतगर्त चौकी जवाहरपुरी सुनीति पेट्रोल पम्प पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने गए।पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने एक व्यक्ति को वहाँ लेटा देखा,श्री प्रेमी ने जब उस व्यक्ति के पास जाकर देखा तो उसके सिर में कीड़े पड गए थे।जिसे देखते हुए पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने तुरंत डायल-112 पुलिस को सूचना देकर बेसुध पडे हुए व्यक्ति व्यक्ति के बारे में जानकारी दी।तथा युवक के उपचार के वास्ते 108 पर एम्बुलेंस के लिए सूचना दी।परंतु 108 मौके पर नही पहुंची जबकि डायल-112 पुलिस तुरंत निर्धारित स्थान पर पहुँच गई।सूचना पर पहुंची थाना सिविल लाइन की जवाहरपुरी चौकी पुलिस ने भी मौके पर आकर एम्बुलेंस के लिए सम्पर्क किया, परंतु एक घंटे तक एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी।

पुलिस और पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा के काफ़ी प्रयासों के बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गई।अस्पताल में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आयी,कोई भी उस घायल हुए व्यक्ति को हाथ लगाने को तैयार नहीं हुआ।पुलिसकर्मियों ने घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से उतरवाकर अंदर वार्ड तक पहुंचवाया।तब जाकर उपरोक्त घायल व्यक्ति का उचार शुरू हो सका।

श्री प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने कहा जहाँ हम एक बेजुवान को जख्मी हालत में सडक पर नहीं छोड सकते ये तो फिर भी इंसान है।इसे कैसे छोड़ सकते हैँ।फिलहाल पशु-प्रेमी विकेंद्र शर्मा घायल बेजुबानों के साथ-साथ बेसहारा लोगों के लिए जिले में एक मसीहा के रूप में जाने जा रहे है।तथा पशु-प्रेमी विकेंद्र शर्मा द्धारा बेसहारा व घायल युवक के लिए किए गए अथक प्रयासों की जमकर सराहना हो रही है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!