अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Yamaha XSR155 बनाम MT-15 बनाम R15: एक ही इंजन वाली तीनों बाइक्स में क्या-क्या है अलग?

On: November 13, 2025 7:54 PM
Follow Us:
Yamaha XSR155
---Advertisement---

Yamaha XSR155 : यामाहा मोटर इंडिया ने हाल ही में Yamaha XSR155 को लॉन्च किया है। इसमें 155cc इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह वही इंजन है, जो MT-15 और R15 में भी इस्तेमाल होता है। इसके बाद बी यह तीनों अलग-अलग तरह के राइडर्स के लिए बनाई गई है। हम यहां पर आपको इन तीनों (Yamaha XSR155 vs MT-15 vs R15) मोटरसाइकिल के क्या-क्या अंतर है इसके बारे में बता रहे हैं।

Yamaha XSR155 vs MT-15 vs R15: कीमत

मॉडल कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
Yamaha XSR155 ₹1,49,990
Yamaha MT-15 DLX ₹1,65,509
Yamaha R15 V4 (Quickshifter के साथ) ₹1,74,019

Yamaha XSR155 vs MT-15 vs R15: डिजाइन

Yamaha XSR155: यह भारत में लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ सबसे किफायती रेट्रो-रोडस्टर मोटरसाइकिल है। इसे नियो रेट्रो लुक में लेकर आया गया है। इसमें चौड़ा हैंडलबार और एक फ्लैट सिंगल-पीस सीट दी गई है, जो इसे आरामदायक और सीधा राइडिंग पोस्चर देती है।

Yamaha MT-15: यह एक स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल है। इसका डिजाइन काफी मॉडर्न है और इसकी हेडलाइट फिल्म ट्रांसफॉमर के कैरेक्टर की तरह है।

Yamaha R15: इसे पावरफुल मोटरसाइकिल Yamaha R1 का डिजाइन दिया गया है। इसकी वजह से यह सड़क पर अपना अलग पहचान बनाती है।

Yamaha XSR155 vs MT-15 vs R15: राइडिंग पोजिशन

XSR155: इसमें चौड़े हैंडलबार और फ्लैट सिंगल-पीस सीट दी गई है। इस वजह से इसमें आरामदायक राइडिंग पोजिशन मिलती है, जिसमें राइडर सीधा और रिलैक्स पोस्चर में रहता है। R15: इसमें क्लिप-ऑन हैंडलबार और रियर-सेट फुटपेग दिया गया है। इसमें राइडर को झुका हुआ राइडिंग पोस्चर बनाना होता हैजो आराम के बजाय कंट्रोल को प्राथमिकता देता है। MT-15: इसमें XSR155 और R15 दोनों के ही राइडिंग पोजिशन मिलती है। यह शहर के साथ ही ट्रैक पर भी चलाने लायक है। इसमें स्पोर्टी राइडिंग काफी बेहतरीन मिलती है।

 

 

Yamaha XSR155 vs MT-15 vs R15: फीचर्स

XSR155: इसमें केवल एक साधारण LCD कंसोल मिलता है, जिसमें कॉल/SMS और ईमेल अलर्ट के लिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी है। सुरक्षा के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) मिलता है, हालांकि 155cc बाइक के लिए यह अतिरंजित लग सकता है।
MT-15: इसके प्रीमियम DLX वेरिएंट में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ TFT कंसोल मिलता है। XSR155 की तरह, इसमें भी TCS स्टैंडर्ड है।

R15: इसमें Yamaha MT-15 जैसा ही प्रीमियम TFT कंसोल मिलता है, साथ ही ऑप्शनल क्विकशिफ्टर जैसे ट्रैक-रेडी फीचर्स भी हैं। क्विकशिफ्टर क्लचलेस अपशिफ्ट का ऑप्शन देता है, जो इसे ट्रैक और घुमावदार रास्तों के लिए परफेक्ट बनाता है।

Yamaha XSR155 vs MT-15 vs R15: इंजन

तीनों में एक ही 155cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है। इंजन 18.4PS की पावर और 14.2Nm का टॉर्क करता है। स्ट्रीटफाइटर नेचर के अनुरूप, MT-15 में R15 के 48-टूथ स्प्रोकेट की तुलना में 52-टूथ का बड़ा रियर स्प्रोकेट लगाया गया है। इस बदलाव ने MT-15 को रोजमर्रा के उपयोग के लिए R15 से अधिक उपयोगी बना दिया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply