अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Xiaomi 17 Ultra-आज लॉन्च हो रहा Xiaomi का सबसे प्रीमियम फोन 17 Ultra,शानदार है फीचर्स

On: December 25, 2025 12:45 PM
Follow Us:
OnePlus 15R
---Advertisement---

Xiaomi 17 Ultra आज चीन में लॉन्च होने जा रहा है. यह Xiaomi 17 सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा, जिसमें Leica-ट्यून ट्रिपल कैमरा मिलने वाला है. भारत में ये फोन कब एंट्री लेगा और इसके क्या फीचर्स है आइए जानते हैं.

आधिकारिक तौर पर पेश करने जा रही है. कंपनी की 17 सीरीज का यह सबसे पावरफुल और प्रीमियम मॉडल होगा, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है. लॉन्च से पहले ही Xiaomi कई फीचर्स कन्फर्म कर चुकी है, जिससे साफ है कि यह फोन कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर सकता है.

आज चीन में होगा Xiaomi 17 Ultra का लॉन्च

Xiaomi 17 Ultra को आज, 25 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा. यह स्मार्टफोन भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे (चीन में रात 7 बजे) पेश होगा. लॉन्च इवेंट Xiaomi x Leica Imaging Strategic Cooperation Upgrade इवेंट के तहत आयोजित किया जाएगा. कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Weibo पर भी करेगी.

Xiaomi 17 सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल

Xiaomi 17 Ultra, पहले से मौजूद Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max के ऊपर पोजिशन किया जाएगा. यानी यह सीरीज का टॉप वेरिएंट होगा, जिसमें सबसे बेहतर कैमरा सेटअप और हाई-एंड हार्डवेयर देखने को मिलेगा.

Xiaomi 17 Ultra की कीमत क्या हो सकती है

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 17 Ultra की कीमत चीन में Xiaomi 15 Ultra के आसपास ही रखी जा सकती है. Xiaomi 15 Ultra की शुरुआती कीमत 6,499 युआन (करीब 78,000 रुपये) थी, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 7,799 युआन (करीब 93,000 रुपये) में आया था. हालांकि, Xiaomi ने अभी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

कौन-कौन से रंगों में मिलेगा फोन

कंपनी ने यह कन्फर्म कर दिया है कि Xiaomi 17 Ultra को तीन कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा. इसमें ब्लैक, व्हाइट और Starry Sky Green रंग शामिल होंगे. यह फोन Xiaomi China के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा.

डिस्प्ले और डिजाइन में क्या होगा खास

Xiaomi 17 Ultra में 6.8 इंच का 2K LTPO डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. फोन में 3D-प्रिंटेड टाइटेनियम एलॉय मिडिल फ्रेम दिया जाएगा, जो इसे हल्का और मजबूत बनाएगा. कंपनी के एक अधिकारी के मुताबिक, यह अब तक का सबसे पतला Ultra मॉडल होगा, जिसकी मोटाई सिर्फ 8.29mm होगी.

Leica कैमरा सिस्टम देगा दमदार फोटोग्राफी

कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत होगी. Xiaomi 17 Ultra में Leica-ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें 50 मेगापिक्सल का 1-इंच Leica Light and Shadow Master मेन कैमरा और Leica ब्रांडिंग वाला 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल होने की बात सामने आई है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!