अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

X पर बड़ा साइबर अटैक हुआ, हम पर हर दिन हमले हो रहे हैं : एलन मस्क

On: March 12, 2025 6:51 AM
Follow Us:
X
---Advertisement---

नई दिल्ली। ‘X’ यूजर को सोमवार को उस वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा, जब एक्स पर यूजर कुछ भी सर्च नहीं कर पा रहे थे। इसके पीछे क्या वजह थी, वह भी सामने आई है। बताया गया है कि एक्स पर साइबर अटैक हुआ था। जिसकी वजह से सारी सेवाएं ठप हो गई थीं। इस बात की जानकारी ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म के मालिक एलन मस्क ‘एक्स’ पर पोस्ट कर द‍िया।

MP Board Exams: कक्षा 12वीं की परीक्षाएं शुरू, नकल रोकने के लिए एग्जाम सेंटर पर अनूठी पहल

पोस्ट में उन्होंने लिखा, “X पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ, इसके पीछे के लोगों का पता लगाया जा रहा है। हम पर हर दिन हमला होता है, लेकिन यह बहुत सारे संसाधनों के साथ किया गया था। या तो एक बड़ा, समन्वित समूह और/या एक देश इसमें शामिल है। इसका पता लगाया जा रहा है। एक्स के डाउन होने की समस्या देशभर में देखने को मिली।

X यूजर , क्या ट्विटर डाउन है?

एक X यूजर ने एक्स के डाउन होने पर लिखा, “क्या ट्विटर डाउन है? क्या किसी और को भी यह समस्या हो रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसा लगता है कि कोई वास्तव में नहीं चाहता कि एक्स कामयाब हो। आश्चर्य है कि इसके पीछे कौन है।

एक्स के डाउन होने के बाद अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी साझा करते हुए यूजर नजर आए। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर सोशल मीडिया यूजर शिकायतें दर्ज करते हुए नजर आए।

एक्स को अक्टूबर 2022 में मस्क ने अधिग्रहित किया था। एक्स को खरीदने के बाद मस्क द्वारा बड़े पैमाने पर छंटनी की गई थी। कई बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाला गया।

बता दें कि अब एक्स सोशल मीडिया हैंडल पहले की तरह ही सर्चिंग कर रहा है और किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आ रही हैं। हालांकि, एक्स के डाउन के बाद अभी भी सोशल मीडिया यूजर पूछते हुए नजर आ रहे हैं क्या एक्स पर पोस्ट कर सकते हैं। क्या सब कुछ ठीक हो गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!