रबी मार्केटिंग सीजन (आरएमएस) 2026-27 के लिए छह रबी फसलों की उत्पादन लागत और न्यूनतम समर्थन मूल्य (msp) का विवरण नीचे दिया गया है।
आरएमएस 2026-27 के लिए लागत, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)
(रु. प्रति क्विंटल)
| रबी फसल | लागत | एमएसपी | लागत पर % मुनाफा | |
| 1 | गेहूँ | 1239 | 2585 | 109 |
| 2 | जौ | 1361 | 2150 | 58 |
| 3 | चना | 3699 | 5875 | 59 |
| 4 | मसूर (मसूर) | 3705 | 7000 | 89 |
| 5 | रेपसीड/सरसों | 3210 | 6200 | 93 |
| 6 | कुसुम्भ | 4360 | 6540 | 50 |
सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर नामित खरीद एजेंसियों के माध्यम से कृषि फसलों की खरीद की पेशकश करती है और किसानों के पास अपनी उपज सरकारी एजेंसियों को या खुले बाजार में, जो भी उनके लिए लाभकारी हो, बेचने का विकल्प होता है। एमएसपी में वृद्धि होने से देश के किसानों को लाभ हुआ है, जो खरीद के आंकड़ों और किसानों को भुगतान की गई एमएसपी राशि से स्पष्ट है। आरएम्एस 2025-26 के दौरान छह रबी फसलों की खरीद और किसानों को भुगतान की गई एमएसपी राशि का विवरण नीचे दिया गया है।
| कुल खरीद (एलएमटी में) | कुल एमएसपी मूल्य (लाख करोड़ में) |
| 310 | 79,267 |
यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने आज लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।

