अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Weather Update: जानिए कब से हो सकती है Delhi-NCR में बारिश?

On: May 23, 2023 4:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Weather Update : इन दिनों भीषण गर्मी से लोग बेहद परेशान है वहीँ दूसरी ओर Weather विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कुछ अनुमान लगाए हैं। इसके मुताबिक अगले कुछ दिनों तक लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं Weather विभाग ने क्या-क्या कहा? कब से बारिश होगी? मानसून कब दस्तक देगा? दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।

दिल्ली में सोमवार को तापमान 41 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

इतना ही नहीं आग के गोले की तरह चल रही गर्म हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली में सोमवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस रहा। आज सुबह 10 बजे ही अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। भारतीय Weather विज्ञान विभाग (IMD) ने हीट इंडेक्स लॉन्च किया है। हीट इंडेक्स से ‘फील होने वाले टेम्परेचर रेंज’ का पता चलता है। इसमें तापमान के साथ-साथ आर्द्रता को भी ध्यान में रखा जाता है। राजधानी में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है।

ये भी पढ़े – सचिवालय

इस बीच Weather विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कुछ अनुमान लगाए हैं। इसके अनुसार अगले कुछ दिनों तक लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं मौसम विभाग ने क्या-क्या कहा? कब से बारिश होगी? मानसून कब दस्तक देगा?

weather

जानिए कब से हो सकती है दिल्ली एनसीआर में बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक आज से ही Weather में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा। अधिकतम तापमान 43 तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कल यानी 24 मई से Weather करवट लेगा। आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके अलावा दोपहर बाद और शाम के समय ज्यादातर जगहों पर आंधी और बारिश के आसार हैं। बारिश हल्की रहेगी।

इतना ही नहीं हवाओं की गति 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान कम होकर 39 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 25, 26, 27 और 28 मई को भी आंधी के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। इस बीच, अधिकतम तापमान 39 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 27 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Read More : Web Series: दरवाजा बंद करके अकेले में देखे यह वेब सीरीज

जानिए कैसा रहेगा यूपी में मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह 11 बजे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, सुबह करीब चार बजे गरज के साथ हल्की बारिश भी हुई। कुशीनगर और जालौन में भी बारिश हुई। मथुरा-वृंदावन में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां का तापमान यूपी में सबसे ज्यादा 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!