अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Weather-update-इन जिलों के लिये मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें

On: February 21, 2026 9:40 AM
Follow Us:
weather update
---Advertisement---

weather-update-नई दिल्लीः देश के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में तापमान बढ़ने की वजह से गर्मी बढ़ रही है। जबकि एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी देखी जा रही है। आज देर रात से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस इस इलाके को प्रभावित कर सकता है, जिससे 22 फरवरी तक कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शनिवार को दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 22 तारीख को उत्तराखंड में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। साथ में बारिश भी होगी। 23 और 24 तारीख को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश के आसार हैं।

नारनौल में सबसे कम तो केरल में सबसे अधिक तापमान दर्ज

देश के कई राज्यों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान, उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, झारखंड और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान 12-15°C दर्ज किया जा रहा है। यहां पर मिनिमम टेम्परेचर नॉर्मल से ज़्यादा दर्ज हो रहा है। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम मिनिमम टेम्परेचर 8.5°C नारनौल (हरियाणा) में देखा गया। भारत के मैदानी इलाकों में कोट्टायम (केरल) में सबसे अधिक 37.0°C तापमान देखा गया।

इन राज्यों में बढ़ रहा तापमान

महाराष्ट्र, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और माहे में अधिकतम तापमान 34-37°C के बीच रहा। पश्चिमी राजस्थान, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30-34°C रहा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली व उत्तर प्रदेश में 25-30°C दर्ज किया जा रहा है। इन राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5°C अधिक रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 7 दिनों में नॉर्थवेस्ट इंडिया में मैक्सिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले 2 दिनों में सेंट्रल इंडिया में मैक्सिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों में गुजरात और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों के टेम्परेचर में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा। यानी दिन में धूप निकलेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 27°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने की संभावना है। दिन में 10-15 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!