अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

War 2 Or Coolie : पहले दिन किसने मारी बाज़ी? बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में बड़ा ट्विस्ट!

On: August 15, 2025 11:14 AM
Follow Us:
War 2 Vs Coolie
---Advertisement---

War 2 or Coolie : 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘कुली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। दोनों ही फिल्मों से शानदार ओपनिंग की उम्मीदें थीं और दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की। हालांकि, जब तुलना की बात आती है, तो कुली इस रेस में वॉर 2 से आगे निकल गई है।

War 2 or Coolie : वॉर 2 की ओपनिंग डे परफॉर्मेंस

यशराज फिल्म्स की बिग बजट एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’, 2019 में आई ‘वॉर’ का सीक्वल है और यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। सैकनिल्क के अनुसार, वॉर 2 ने पहले दिन सभी भाषाओं में कुल 52.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसमें हिंदी से 29 करोड़, तेलुगु से 23.25 करोड़ और तमिल से 25 लाख रुपये की कमाई शामिल है।

War 2 or Coolie :  वॉर 2 की दर्शक संख्या और ऑक्यूपेंसी

 

शुरुआत में वॉर 2 की दर्शक संख्या थोड़ी धीमी रही, लेकिन शाम और रात के शो में फिल्म ने गति पकड़ी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के शो में 16.37%, दोपहर में 23.67%, शाम में 29% और रात में 47.90% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। हालांकि अच्छी ओपनिंग के बावजूद फिल्म को मिले निगेटिव रिव्यूज का असर इसके परफॉर्मेंस पर पड़ा है।

 

Dance Video : अक्षरा सिंह और पवन सिंह का नया रोमांटिक गाना हुआ वायरल, फैन्स को खूब आ रहा पसंद

 

War 2 or Coolie : कुली ने मारी बाज़ी, रजनीकांत का जादू चला

 

रजनीकांत, नागार्जुन और आमिर खान स्टारर फिल्म ‘कुली’ को क्रिटिक्स से मिक्स्ड से पॉजिटिव रिव्यू मिले, लेकिन इसने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म ने पहले ही दिन भारत में 65 करोड़ रुपये की ज़बरदस्त कमाई की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, कुली की ऑक्यूपेंसी सुबह 81.95%, दोपहर 85.13%, शाम 86.57% और रात में 94.32% रही।

 

War 2 or Coolie :  वर्ल्डवाइड कलेक्शन और आने वाले दिन

 

ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, ‘कुली’ ने पहले दिन ही दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो किसी भी तमिल फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। वहीं, वॉर 2 ने बॉलीवुड में इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है और विक्की कौशल की ‘छावा’ को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि कुली से पीछे रहने का मुख्य कारण निगेटिव रिव्यूज को माना जा रहा है। अब सबकी नजरें स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों और एक्सटेंडेड वीकेंड पर हैं, जो दोनों फिल्मों के लिए निर्णायक हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!