अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू

On: January 23, 2025 7:48 PM
Follow Us:
Voting begins for Uttarakhand civic elections
---Advertisement---

देहरादून। Uttarakhand के 100 निकायों में आज सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान के लिए बैलेट पेपर का प्रयोग किया जा रहा है। करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता कुल 5,405 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान पांच बजे बंद होगा। मतगणना शनिवार को होगी।

 

Uttarakhand शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार खत्म, 23 जनवरी को डाले जाएंगे वोट

 

 

 

 

 

 

 

Uttarakhand चुनाव अधिकारियों का कहना है कि अब तक मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण चल रहा है। कुल 1515 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल बूथों की संख्या 3394 है। राज्य के देहरादून सहित 11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 उम्मीदवार और 89 नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 445 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इसके अलावा सभी निगम, पालिका, पंचायतों में सदस्य और पार्षद पद के लिए कुल 4,888 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
Uttarakhand राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने निकाय चुनाव में निर्भीक होकर अधिक से अधिक मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य में निकाय चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में 69.79 प्रतिशत मतदान हुआ था। इससे पहले 2008 में राज्य में 60 प्रतिशत, 2013 में 61 प्रतिशत हुआ था।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!