अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

2027 वर्ल्ड कप खेलना ही नहीं, जीतना भी है…Virat Kohli ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी

On: April 2, 2025 8:49 PM
Follow Us:
Virat Kohli
---Advertisement---

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने अपने प्रशंसकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने 15 सेकंड के एक छोटे से वीडियो में 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में खेलने और उसे जीतने की अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। इस बयान के साथ ही उनके भविष्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।

Virat Kohli ने टीम इंडिया को लेकर की अगले 8 साल की भविष्यवाणी

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही Virat Kohli के करियर और 2027 वर्ल्ड कप में उनकी भागीदारी को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। लेकिन अब खुद कोहली ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।

वीडियो में जब Virat Kohli से उनके अगले बड़े कदम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता मेरा अगला बड़ा कदम क्या होगा? पर शायद वो ये हो सकता है कि मैं 2027 का वनडे वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश कर सकता हूं।

विराट कोहली के इस बयान से साफ जाहिर होता है कि फिलहाल उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। उनकी पूरी नजरें अब 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप पर टिकी हैं, जिसे वह हर हाल में जीतना चाहते हैं।

Virat Kohli का संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं

गौरतलब है कि 2027 वर्ल्ड कप में अभी काफी समय है, लेकिन विराट कोहली ने अपनी इस घोषणा से अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। फिलहाल विराट कोहली IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से खेल रहे हैं और उन्होंने अब तक खेले गए दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!