अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हमलावर जंगली सूअर पकड़ने को ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा… रेस्क्यू अधर में लटका

On: December 28, 2025 1:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हमलावर जंगली सूअर पकड़ने को ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा… रेस्क्यू अधर में लटका

उझानी।जंगली सूअरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए रेस्क्यू के दौरान वन दरोगा शुभम प्रताप सिंह पर जानलेवा हमले को लेकर इलाके के ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीण इकट्ठे होकर सुबह खेतों की ओर पहुंचे और हमलावर जंगली सूअर की तलाश की, लेकिन वह नजर नहीं आया।सूअर का रेस्क्यू करने के लिए दूसरे दिन शुक्रवार को वन विभाग की टीम भी नहीं आई।

जंगली सूअरों की आवाजाही का प्रमुख प्वाइंट बने सिरसौली के जंगल समेत आसपास के किसान पूरे दिन दहशत में दिखे। भारतीय किसान यूनियन के मंडलीय प्रवक्ता राजेश सक्सेना के साथ कई ग्रामीण सुबह घरों से निकलकर जंगल में पहुंच गए। लाठी-डंडों सहित ग्रामीणों ने करीब एक किलोमीटर इलाके में जंगली सूअरों की तलाश में कांबिंग भी की। कहीं पर भी एक भी सूअर नजर नहीं आया। ग्रामीणों ने परिवार की महिलाओं को खेतों की ओर जाने से रोक दिया है। राजेश सक्सेना ने बताया कि वन विभाग की टीम ने वन दरोगा पर हमले के बाद दूसरे दिन जंगल की ओर रुख नहीं किया।इससे भी ग्रामीणों दहशत में है।

बता दें कि वन विभाग की चार सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर जंगली सूअर को पकड़ने के लिए सिरसौली के जंगल में रेस्क्यू अभियान शुरू किया था। टीम ने जंगली सूअर को एक बार तो जाल में फंसा भी लिया, लेकिन वह जाल से बाहर आकर टीम पर हमलावर हो गया था। हमले में वन दरोगा शुभम प्रताप सिंह लहूलुहान हो गए थे। जंगली सूअर के चंगुल से वन दरोगा को मुक्त कराने के लिए वन कर्मियों ने लाठी-डंडे भी बरसाए, लेकिन सूअर फिर भी कब्जे में नहीं आया था।वन दरोगा आदित्य गंगवार ने बताया कि वन विभाग के अफसर हालात पर नजर रखे हुए हैं।ग्रामीणों को जंगली सूअरों के आतंक से मुक्ति दिलाई जाएगी।

डीएफओ समेत अफसरों ने जाना वन दरोगा का हाल:-सिरसौली के जंगल में बृहस्पतिवार दोपहर जंगली सूअर के हमले में घायल वन दरोगा शुभम प्रताप सिंह अभी बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार के लोग भी उनके साथ बताए गए हैं। घायल वन दरोगा की सेहत का हाल जानने के लिए डीएफओ निधि चौहान भी बरेली गईं।बरेली के विभागीय अफसरों ने भी डॉक्टरों से वन दरोगा की स्थिति के बारे में जानकारी की। वन दरोगा से भी घटना के बारे में जानकारी की गई।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sahaswan news:- ट्राला से ट्रैक्टर उतारते समय ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत के मामले में भाई ने 10 दिन बाद ट्रक चालक के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज

Amroha News-कुपोषण के खिलाफ डीएम सख्त: लापरवाही पर धनौरा-गजरौला के अधिकारियों को नोटिस, दिए ये कड़े निर्देश

Amroha News- जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज: कबड्डी में गंगेश्वरी और वॉलीबॉल में पपसरा का दबदबा

Amroha News-अमरोहा में माटीकला कारीगरों को मिला प्रशासन का साथ 35 कुम्हारों को बंटे इलेक्ट्रिक चाक 

Amroha News-रेहड़ी-पटरी वालों, किसानों और स्थानीय विकास के मुद्दे पर CM योगी के नाम सौंपा ज्ञापन

Moradabad News-व्यापारी के अपहरण की साजिश नाकाम, हथियारों के जखीरे के साथ 5 बदमाश गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!