अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Vikas Bhambhu Fair-11 करोड़ का ऑफर ठुकराया, अब 21 करोड़ की लगी बोली

On: February 9, 2026 9:06 PM
Follow Us:
Vikas Bhambhu Fair-
---Advertisement---

Vikas Bhambhu Fair-कुरुक्षेत्र – कुरुक्षेत्र के मेला ग्राउंड में चल रहे 41वें राज्य स्तरीय पशु मेले में 21 करोड़ रुपए का झोटा कुबेर पहुंचा। कुबेर को जिला फतेहाबाद के नाढ़ोडी गांव के विकास भांभू मेले में लेकर आए। हालांकि उन्होंने कुबेर को चैंपियनशिप में नहीं उतारा। विकास ने कहा कि कुबेर ने करीब 3 महीने राजस्थान के पुष्कर में लगे दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मेले का खिताब अपने नाम किया है। जब कोई PHD कर ले तो उसे दोबारा मैट्रिक करने की जरूरत नहीं होती। इसी मेले में कुबेर को 21 करोड़ में खरीदने के लिए इटली के मिडयेटर के साथ आंध्र प्रदेश की पार्टी आई थी। इससे पहले कुबेर के 11 करोड़ रुपए लग चुके थे। अगर कोई 50 करोड़ भी देगा तो वह कुबेर का सौदा नहीं करेंगे।

हर महीने 15-20 लाख कमा रहे
विकास ने कहा कि उन्होंने कुबेर की बच्चे की तरह परवरिश की है। वे कुबेर को अपने साथ घर में ही रखते हैं। त्योहार और पर्व पर कुबेर के लिए भी फैमिली की तरह से फल-फ्रूट और ड्राई-फ्रूट लेकर आते हैं। कुबेर के सीमन की डोज 500 रुपए में बिक रही है। इससे उनको हर महीने 15 से 20 लाख की कमाई होती है।

कमाई का लालच नहीं, नाम बनाया
उनको कुबेर से कोई कमाई का लालच नहीं है। कुबेर ने पूरी दुनिया में मेरा नाम कर दिया है। अब मेरे पास इंग्लैंड, अमेरिका और इटली से झोटे के बारे में पूछताछ करने के लिए फोन आते हैं। यह झोटा उनकी शान और मेहनत की पहचान बन गया है। इसीलिए उन्होंने इसे नहीं बेचने का फैसला भी किया है।

मुर्रा नस्ल का झोटा
पशुपालक विकास भांभू ने बताया कि उनके झोटे कुबेर की उम्र करीब पौने 4 साल है। यह पूरी तरह शुद्ध मुर्रा नस्ल का झोटा है। इसकी ऊंचाई साढ़े पांच फुट है। इसकी चमड़ी भी मुलायम, चिकनी और पूरी तरह से ब्लैक है। कुबेर की M-29 है, जो साढ़े 23 लीटर तक दूध देती है। इसका बाप अर्जुन और दादा खली है। जो विश्व स्तरीय चैंपियन रहे हैं।

खल-बिनौला, चना खिलाते हैं
वे झोटे कुबेर को रोजाना खल-बिनौला और चना खिलाते हैं। हर रोज 5 से 7 लीटर दूध पिलाते हैं। दूध में 200 से 250 ग्राम घी मिलाया जाता है। इसके अलावा कुबेर को गाजर खिलाते हैं और गाजर का जूस पिलाया जाता है। हर रोज उसे 4 से 5 किलोमीटर तक की सैर करवाई जाती है। एक से डेढ़ घंटा इसकी मालिश होती है।

मुंह की लंबाई-चौड़ाई एक समान
विकास बताते हैं कि कुबेर कद-काठी के साथ सुंदरता का भी बादशाह है। उसके मुंह की लंबाई-चौड़ाई एक समान है। यह करीब 8 फुट लंबा है। कुछ समय पहले ही उन्होंने इसका सीमन बेचना शुरू किया है। कुबेर 3 हजार कटड़े और कटड़ियों का बाप है। अभी उनके पास कुबेर की 16 महीने की कटड़ी लक्ष्मी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!