नई दिल्ली: Vodafone Idea (Vi) ने देश का पहला प्रीपेड फैमिली प्लान लॉन्च कर दिया है। इसके तहत ग्राहक Vi ऐप के जरिए देशभर में परिवार के सदस्यों के साथ मोबाइल डेटा शेयर कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यह पहल प्रीपेड सेवाओं को ज्यादा लचीला और सुलभ बनाएगी।
4 मेंबर्स तक का फैमिली ग्रुप
नए प्लान के तहत एक्टिव Vi प्रीपेड ग्राहक अधिकतम 4 सदस्यों का फैमिली ग्रुप बना सकते हैं — एक प्राइमरी मेंबर और तीन सेकेंडरी मेंबर्स। हर मेंबर अपना मौजूदा प्रीपेड प्लान और वैलिडिटी बनाए रखेगा, साथ ही जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे मेंबर के साथ एक बार में 500 MB तक डेटा शेयर कर सकेगा।
रिचार्ज पर 10% तक की छूट
कंपनी के मुताबिक, हर मेंबर को Vi ऐप से किए गए हर रिचार्ज पर 10% तक की गारंटीड छूट मिलेगी। ग्राहक अलग-अलग टेलीकॉम सर्किल में ग्रुप बना सकते हैं और फैमिली मैनेजमेंट फीचर्स व एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स का फायदा उठा सकते हैं।
शाहरुख खान के साथ कैंपेन
इस लॉन्च के साथ Vi ने शाहरुख खान के साथ एक विज्ञापन कैंपेन भी शुरू किया है, जिसमें अलग-अलग शहरों में रहने वाले परिवार के सदस्य इस सेवा के जरिए जुड़े रहते दिखाए गए हैं। यह पहल Vi के “Vi Pe Sab Hain VIP” ब्रांड वादे को आगे बढ़ाती है।
यह भी पढ़ें: Sabse Saste Recharge Plan: सबसे कम कीमत में कौन और Saste Recharge Plans: Jio, Airtel, Vi, BSNL

