Vedanta global School में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण कानून 2013 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन–
समर इंडिया संवाददाता प्रमोद सागर
जिला अमरोहा तहसील हसनपुर के Vedanta global Schoolस्कूल ढवारसी में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण कानून 2013 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ—
कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न निवारण कानून 2013 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न विषय पर एक दृश्य कार्यशाला का आयोजन हुआ किया गया जिसमें रिसोर्स पर्सनल आर्टनी एट लो श्री अंकुर अग्रवाल तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री पूजा पांचाल ने उपरोक्त विषय पर पोष एक्ट के बारे में कार्यशाला में उपस्थित सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को विस्तार से बताया ।
इस कार्यशाला का आयोजन केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली की दिशा निर्देश के अनुसार किया गया ।इसमें महिला सशक्तिकरण मुख्य बिंदु रहा ।इस कार्यशाला में आर्गनाइजड सेक्टर में कार्य करने वाली 18 साल से अधिक की महिलाओं के कार्य क्षेत्र में लैंगिक उत्पीड़न को रोकने के लिए एवं उसके पहचान के त्रिकोण के विषय में बताया गया। इसमें बताया गया की कार्य स्थल पर कार्य करते हुए महिला अपने अधिकार एवं उत्पीड़न के खिलाफ सशक्त रूप से कैसे आवाज उठा सकती है ।
इस कार्यशाला में प्रधानाचार्य अरुण कुमार शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित किया एवं विद्यालय उप प्रधानाचार्य श्री विवेक त्यागी ने कार्यशाला की रिसोर्स पर्सन को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
कार्यशाला में विद्यालय के भुवनेश त्यागी ,महेश त्यागी ,विक्रांत कुमार ,नरदेव सिंह, नीतू शर्मा ,प्रियल अग्रवाल ,उर्वशी जिंदल ,शिखा चहल, दीप्ति शर्मा, माधवी त्यागी, करिश्मा अग्रवाल, अंजलि सैनी, सुजाता सिदधू, अंशु चहल ,आरती सागर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य ने कार्यशाला के लिए रिसर्च परसों श्री अंकुर अग्रवाल एवं पूजा पांचाल को धन्यवाद ज्ञापित किया।

