अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarkashi में रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

On: August 7, 2025 12:13 PM
Follow Us:
Uttarkashi
---Advertisement---

उत्तरकाशी । उत्तराखंड के Uttarkashi में बादल फटने की घटना के बाद आर्मी, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है और उत्तरकाशी में भी भारी बारिश के आसार हैं।

Uttarkashi आपदा : गंगोत्री-हर्षिल क्षेत्र में युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 100 से अधिक लोगों को बचाया गया

मौसम वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “उत्तराखंड में और अधिक बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार में बुधवार सुबह तक करीब 22 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। अनुमान है कि उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में भारी हो सकती है। साथ ही उत्तरकाशी में भी आज भारी बारिश के आसार हैं। बारिश के मद्देनजर उत्तराखंड के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।”

उन्होंने कहा, “बारिश को लेकर जो भी निर्देश जारी किए जा रहे हैं, जनता को उसका पालन करना चाहिए। साथ ही, जलभराव और लैंडस्लाइड वाले क्षेत्रों से लोगों को दूर रहने की सलाह दी जाती है।” मौसम वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने दिल्ली समेत अन्य राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

Uttarkashi उत्तराखंड में और अधिक बारिश होने की संभावना है

उन्होंने कहा, “दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में इस सप्ताह हल्की और भारी बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। देश के कई अन्य राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!