हरिद्वार। Uttarkashi जनपद के धराली क्षेत्र में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु शांतिकुंज से दूसरी बार राहत सामग्री रवाना की गई। राहत दल अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के साथ रवाना हुआ।
Uttarkashi आपदा : बीआरओ, सेना ने धराली में बेली ब्रिज का निर्माण पूरा किया
इससे पूर्व भी दिनांक 7 अगस्त को शांतिकुंज से राहत सामग्री Uttarkashi भेजी गई थी। इस क्रम में स्थानीय प्रशासन के आग्रह पर राहत सामग्री की दूसरी खेप भेजी गई है।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के इस कठिन समय में गायत्री परिवार पीडि़तों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। पूज्य युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रतिपादित सेवा, संवेदना एवं सहकारिता के आदर्शों को आत्मसात करते हुए यह पहल की गई है। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन डॉ चिन्मय पण्ड्या ने बताया कि शांतिकुंज परिवार प्रशासन के साथ सतत संपर्क में है और देसंविवि शांतिकुंज समयानुसार सहयोग करता रहेगा।
7 अगस्त को शांतिकुंज से राहत सामग्री Uttarkashi भेजी गई थी
व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने बताया कि इस बार करीब दो सौ परिवारों के लिए भेजी गई राहत सामग्री में आटा, चावल, दालें, मसाले, चीनी, बर्तन सेट, वस्त्र, गरम कपड़े आदि आवश्यक सामग्रियाँ शामिल हैं। राहत दल का नेतृत्व मंगल सिंह गढ़वाल कर रहे हैं, जो आपदा राहत कार्यों में प्रशिक्षित हैं। उनके साथ कुल 9 सदस्यीय टीम उत्तरकाशी के लिए रवाना हुई है।

