अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी: देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी समेत 8 जिलों में रास्ते बंद, सतर्क रहें

On: September 12, 2025 11:33 AM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

Uttarakhand Weather News : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पर्वतीय जिलों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन के चलते पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश हो रही है, जबकि मैदानी जिलों में बारिश की रफ्तार में कमी आई है।

Uttarakhand Weather News : आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने आगामी 17 सितंबर तक प्रदेश में हल्की और कभी तेज दौर की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे पहाड़ी इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 

Uttarakhand News : बदरीनाथ में श्राद्ध पक्ष के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में कमी, बारिश और आपदा का प्रभाव

 

Uttarakhand Weather News : बारिश से प्रभावित सड़क मार्ग

 

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद आए मलबे के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) सहित 177 मार्ग बंद हो चुके हैं। टिहरी में 23, चमोली में 32, रुद्रप्रयाग में 25, पौड़ी में 12 और उत्तरकाशी में 21 सड़कें बंद हैं। वहीं, देहरादून में 16, हरिद्वार में एक, पिथौरागढ़ में 18, अल्मोड़ा में 16 तथा बागेश्वर और नैनीताल में सात-आठ सड़कें बंद हैं।

Uttarakhand Weather News : रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग बंदी से यात्रियों को परेशानी

 

रुद्रप्रयाग जनपद में गुरुवार को गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-107 चार घंटे के लिए बंद रहा। इसके कारण केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। मार्ग पर मोटर मार्ग सुधारीकरण और सुरक्षा कार्य के चलते सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक यातायात बंद किया गया था। इस दौरान यात्रियों को गुप्तकाशी पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!