अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather Update : 12 अगस्त को भी भारी बारिश का अनुमान, हरिद्वार में रेड और टिहरी में येलो अलर्ट

On: August 12, 2025 10:35 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather Update
---Advertisement---

Uttarakhand Weather Update : 12 अगस्त 2025 को मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और बागेश्वर जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

 

Uttarakhand Weather Update : स्कूलों में छुट्टियां, यात्रा स्थगित

तेज बारिश के अलर्ट को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी और नैनीताल जिलों के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। इसके साथ ही मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ यात्रा को तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। तीन दिन बाद मौसम की समीक्षा कर यात्रा को फिर से शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।

Uttarakhand Weather Update : बाढ़ का खतरा और सतर्कता के निर्देश

मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी और उधम सिंह नगर जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की आशंका जताई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने इन जिलों के डीएम को अलर्ट रहने और जरूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

 

Uttarakhand Weather Update: देहरादून और तीन अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तरकाशी में कैसा रहेगा मौसम

 

Uttarakhand Weather Update : सड़कें बंद, नदियों का जलस्तर बढ़ा

भारी बारिश के चलते प्रदेश में चार राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कुल 171 सड़कें बंद हो गई हैं। पिथौरागढ़ में सरयू और सॉन्ग नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। टिहरी के जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने, अलार्म सिस्टम की जांच करने और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!