अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather News : कई जिलों में बारिश के संकेत, मौसम विभाग ने जारी किया नया पूर्वानुमान

On: October 28, 2025 4:34 PM
Follow Us:
Uttarakhand Weather
---Advertisement---

Uttarakhand Weather News :  उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है।

Uttarakhand Weather : पहाड़ों में बादल और हल्की बारिश की संभावना

 

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। खासतौर पर कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। देहरादून समेत ज्यादातर जगहों पर सोमवार को भी दिनभर धूप खिली रही, जबकि पहाड़ों में बादलों के बीच हल्की हवाएं चलती रहीं।

Uttarakhand के सीएम धामी 30 अक्टूबर को बिहार में करेंगे दो चुनावी रैलियां, पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को प्रचार की कमान सौंपी

 

Uttarakhand Weather : रात में ठंडक बढ़ी, पाला गिरने से तापमान में गिरावट

 

मैदानी इलाकों में रात के समय पाला गिरने से ठंडक का असर बढ़ गया है। दिन में तापमान सामान्य से अधिक रहने के बावजूद रात को पारा गिरने लगा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अब दोगुना अंतर दर्ज किया जा रहा है। इससे सुबह और देर शाम के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है।

Uttarakhand Weather : कुमाऊं के जिलों में हल्की वर्षा के आसार

 

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। विशेष रूप से कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में हल्की से बहुत हल्की वर्षा की संभावना है। जबकि शेष जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट आने का भी अनुमान है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!