अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Weather: मानसून ने पकड़ी विदाई की राह, आज हो सकती है हल्की बारिश, जानिए कब पूरी तरह होगा खत्म

On: September 25, 2025 11:41 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather
---Advertisement---

उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। दिन के समय धूप निकलने से उमस का अनुभव हो रहा है, जबकि रात के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। लोगों को अब धीरे-धीरे मौसम में आ रहे बदलाव का अहसास होने लगा है।

Uttarakhand Weather News : मैदानी इलाकों से मानसून ने ली विदाई

 

हरिद्वार समेत उत्तराखंड के कई मैदानी क्षेत्रों से दक्षिण-पश्चिम मानसून वापस लौट गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों में प्रदेश के सभी हिस्सों से मानसून की पूरी तरह विदाई हो जाएगी।

 

Uttarakhand Weather News : पहाड़ों में हल्की बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में बना रहेगा सूखा मौसम

Uttarakhand Weather News : इन जिलों में हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि राजधानी देहरादून में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने की उम्मीद जताई गई है।

 

Uttarakhand Weather News : देहरादून में गर्मी का असर अभी बरकरार

 

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर में गर्मी और उमस बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!