Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी और पिथौरागढ़ जिलों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 31 जुलाई तक पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।
Uttarakhand Weather Alert : मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्मी
शनिवार को देहरादून सहित मैदानी इलाकों में चटख धूप रही। आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की वजह से चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में पहले कुछ दिनों तक बारिश की रफ्तार धीमी रही, लेकिन शनिवार को स्थिति अचानक बदल गई।
Uttarakhand Weather Alert : बारिश बनी आफत, जनजीवन अस्त-व्यस्त
शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश ने शनिवार को तबाही का रूप ले लिया। बारिश के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड के पास पहाड़ी का हिस्सा टूट गया, जिससे मार्ग करीब 3 घंटे तक बंद रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री मार्ग में फंस गए, जिन्हें एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाला।
Uttarakhand News : मुख्यमंत्री धामी की पहल – शहीदों के नाम पर रखे गए चार स्कूलों के नाम
Uttarakhand Weather Alert : भूस्खलन से यात्रा मार्ग प्रभावित
भूस्खलन के कारण सोनप्रयाग से आगे यात्रियों को जाने से रोक दिया गया, जबकि केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं को विभिन्न स्थानों पर रोका गया। वहीं, विष्णुप्रयाग क्षेत्र में भी भूस्खलन की वजह से पुराने जलधारा का पैदल मार्ग बंद कर दिया गया है। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को सतर्क कर दिया है।

