Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के चलते राज्य के कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मलारी हाईवे पर भापकुंड के पास पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Uttarakhand Weather Alert : देहरादून समेत तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बुधवार के लिए देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। स्थानीय प्रशासन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आपात स्थिति में तुरंत राहत कार्य किए जा सकें।
Uttarakhand Weather Alert : आने वाले दिनों में भी नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 जुलाई तक उत्तराखंड में तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। खासकर पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना अधिक है, जिससे भूस्खलन और सड़कों के अवरुद्ध होने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
Uttarakhand News : कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र देहरादून के स्कूलों में 21 से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित
Uttarakhand Weather Alert : कई मार्ग बंद, यातायात हुआ बाधित
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक प्रदेश में बारिश के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्ग और 54 सड़कें बंद हो चुकी हैं। खासकर चमोली जिले में जोशीमठ-मलारी-नीती राष्ट्रीय राजमार्ग भापकुंड के पास चट्टान गिरने से अवरुद्ध हो गया है। इन मार्गों के बंद होने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा मार्गों को खोलने के लिए मलबा हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

