अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand News : सीएम धामी ने की बड़ी घोषणा, चंपावत में खुलेगा नया कृषि विश्वविद्यालय; शारदा कॉरिडोर परियोजना को भी मिलेगी रफ्तार

On: October 26, 2025 3:15 PM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले में कृषि विश्वविद्यालय खोलने और छीनीगोठ में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये दोनों घोषणाएं चंपावत को शिक्षा, कृषि और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। शुक्रवार को शारदा घाट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने ये घोषणाएं कीं।

Uttarakhand News : कृषि और उद्यान के क्षेत्र में मिलेगा नया आयाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय बनने से यहां कृषि और उद्यान के क्षेत्र में कामों को नई दिशा मिलेगी। चंपावत जिला कृषि और उद्यान के क्षेत्र में समृद्ध है। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में तेजी लाने के लिए विश्वविद्यालय की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। सीएम ने बताया कि इस विषय पर उनकी जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति से भी वार्ता हुई है। चंपावत में कृषि विश्वविद्यालय खुलने से पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के युवाओं को भी लाभ मिलेगा।

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में आज स्वच्छ आसमान, कल उत्तरकाशी‑रुद्रप्रयाग में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

 

Uttarakhand News : शारदा कॉरिडोर परियोजना को मिली रफ्तार

सीएम धामी ने इस दौरान 185.20 करोड़ रुपये से बनने वाले शारदा कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। साथ ही 20.50 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में नई गति लाएगी। यह परियोजना यूआईआईडीबी के माध्यम से संचालित की जा रही है।

Uttarakhand News : नेपाल सीमा पर आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना का निरीक्षण

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में शारदा घाट पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश में सुख, शांति एवं कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने बनबसा स्थित गुदमी क्षेत्र में नेपाल सीमा पर लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से करीब 500 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारत-नेपाल के बीच सहयोग, व्यापार और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में सहायक सिद्ध होगी। लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस महत्वाकांक्षी परियोजना को उत्तराखंड सरकार के सहयोग से तेजी से आगे बढ़ा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!