अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand : दून में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सभी स्कूलों में छुट्टी, प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे सीएम

On: September 16, 2025 11:35 AM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

Uttarakhand News : राजधानी देहरादून में भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से यह फैसला लिया है। आदेश के अनुसार, सभी शासकीय, गैर-शासकीय और निजी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, यह छुट्टी केवल छात्रों के लिए होगी; शिक्षक और अन्य स्टाफ को स्कूल आना होगा।

Uttarakhand News : मौसम विभाग और एनडीएमए का अलर्ट

मौसम विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून जिले में आज भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसी के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट घोषित किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Uttarakhand में संविदाकर्मियों के नियमितीकरण की तैयारी, 4 दिसंबर 2008 तक की नियुक्तियों पर विचार

Uttarakhand News : सहस्त्रधारा में बादल फटा, भारी तबाही

देर रात राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना सामने आई है। इससे इलाके में भारी तबाही मची है। कई स्थानों पर जलभराव और क्षति की खबरें हैं। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।

Uttarakhand News : सीएम धामी ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सक्रिय हो गए हैं। वे प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आफत! नैनीताल-चंपावत समेत 3 जिलों में ‘रेड अलर्ट’, 10 जिलों में स्कूल बंद

CM धामी की बैंकों को दो टूक: ‘युवाओं-किसानों को आसानी से दें लोन, तकनीकी कमियों पर निरस्त न करें आवेदन’

Uttarakhand Rain Update-उत्तराखंड में कुदरत का ‘रौद्र रूप’: 24 घंटे में सामान्य से 354% ज्यादा बरसे बादल, तीन जिलों में भयंकर लैंडस्लाइड!

Uttarakhand Martyrs-नम आंखों से विदाई: तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा उत्तराखंड के लाल का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन कर बेसुध हुए पत्नी-बच्चे

Pauri News : उत्तराखंड में कुदरत का कहर; निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर गिरा भारी मलबा, बीच रास्ते फंसे यात्री

OYO होटल में 13 साल की नाबालिग से 5 दरिंदों ने किया गैंगरेप, कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशा

Leave a Reply