अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह नहीं रहीं, लंबे समय से थीं अस्वस्थ

On: August 9, 2025 12:27 PM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

Uttarakhand News : थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले तीन माह से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। शुरुआत में उनका इलाज दिल्ली में हुआ, इसके बाद उन्हें देहरादून शिफ्ट किया गया। परिजनों के अनुसार, शनिवार को उन्होंने देहरादून स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Uttarakhand News : राजनीतिक जीवन में निभाई अहम भूमिका

मुन्नी देवी शाह ने उत्तराखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह थराली विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी थीं और साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने जनसेवा की। उनका राजनीतिक अनुभव और सामाजिक जुड़ाव क्षेत्र की जनता के बीच उन्हें लोकप्रिय बनाता था। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री धामी की पहल – शहीदों के नाम पर रखे गए चार स्कूलों के नाम

Uttarakhand News :  कर्णप्रयाग संगम तट पर अंतिम संस्कार आज

मुन्नी देवी शाह का अंतिम संस्कार आज कर्णप्रयाग संगम तट पर किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया है। स्थानीय नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। परिवार के अनुसार, अंतिम संस्कार की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply