अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand भाजपा की कमान फिर महेंद्र भट्ट के हाथ, राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद पर भी तय मानी जा रही है नियुक्ति

On: July 1, 2025 11:14 AM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

Uttarakhand News Hindi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट का लगातार दूसरी बार चुना जाना तय हो गया है। इस पद के लिए केवल भट्ट ने ही नामांकन दाखिल किया है। सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। महेंद्र भट्ट ने प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास को अपना नामांकन पत्र सौंपा। पांच सेटों में दाखिल उनके नामांकन पत्रों पर 10 अलग-अलग प्रस्तावकों के हस्ताक्षर थे, जिनमें मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी, अजय भट्ट और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा प्रमुख रूप से शामिल थे।

Uttarakhand News Hindi : राष्ट्रीय परिषद के लिए आठ दिग्गज नेताओं का चयन तय

राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट, कल्पना सैनी, माला राज्य लक्ष्मी शाह, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नामांकन किया। इन सभी का राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के रूप में चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। मंगलवार को प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय चुनाव अधिकारी हर्ष मल्होत्रा महेंद्र भट्ट के अध्यक्ष पद पर और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा करेंगे।

Uttarakhand News Hindi : संगठनात्मक प्रक्रिया में शामिल हुए वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता

नामांकन प्रक्रिया के दौरान सह चुनाव अधिकारी पुष्कर काला, मीरा रतूड़ी, राकेश गिरी सहित सरकार में दायित्वधारी व प्रदेश पदाधिकारी जैसे ज्योति गैरोला, सुभाष बड़थ्वाल, कुलदीप कुमार, मुकेश कोली और मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख प्रस्तावकों में कल्पना सैनी, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल भी शामिल थे।

 

Uttarakhand में भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंका के बीच चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

Uttarakhand News Hindi : संगठन में योगदान और ऐतिहासिक रिकॉर्ड

महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले पहले नेता बनेंगे, जो भाजपा उत्तराखंड संगठन में एक रिकॉर्ड होगा। उनके नेतृत्व में पार्टी ने सभी चुनावों में सफलता हासिल की और संगठन का विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि महेंद्र भट्ट ने सामान्य कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर तय किया है और संगठन को गति देने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। सांसद अनिल बलूनी ने इसे भाजपा का “संगठन पर्व” बताया और कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जहां सबसे निचली इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाती है।

 

अब तक ये रहे प्रदेश अध्यक्ष

नामकार्यकाल
पूरन चंद शर्मा2000-2002
मनोहर कांत ध्यानी200-2004
भगत सिंह कोश्यारी2004-2007
बची सिंह रावत2007-2009
बिशन सिंह चुफाल2009-2013
तीरथ सिंह रावत2013-2015
बंशीधर भगत2020-2021
मदन कौशिक2021 2022
महेंद्र भट्ट30 जुलाई 2022 से अब तक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!