Uttarakhand : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में बाबा केदारनाथ और भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। वे उत्तराखंड राज्य के गठन (2000) के बाद केदारनाथ यात्रा पर पहुंचने वाली दिल्ली की पहली मुख्यमंत्री बन गई हैं। इससे पहले, वर्ष 1994 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. मदनलाल खुराना ने केदारनाथ धाम की यात्रा की थी, लेकिन उस समय यह क्षेत्र अविभाजित उत्तरप्रदेश का हिस्सा था।
Uttarakhand : बाबा केदारनाथ के प्रति नेताओं की आस्था
केदारनाथ यात्रा हर वर्ष अप्रैल-मई से अक्तूबर-नवंबर तक होती है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। राजनीति, खेल, फिल्म, उद्योग और लोकसंस्कृति से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां इस पावन धाम में दर्शन के लिए पहुंचती रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले नौ वर्षों में छह बार केदारनाथ जा चुके हैं, जबकि उनसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी दो बार इस धाम में दर्शन के लिए आई थीं।
Uttarakhand Weather Update : जून की शुरुआत में बारिश और बिगड़े मौसम का अनुमान
Uttarakhand : 26 वर्षों बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री की यात्रा
रेखा गुप्ता की यह यात्रा ऐतिहासिक है क्योंकि वर्ष 1998 के बाद पहली बार कोई दिल्ली का मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम पहुंचा है। श्रीकेदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती के अनुसार, आज़ादी के बाद से देश के तमाम राज्यों से कई राजनेता बाबा केदार के दर्शन के लिए आते रहे हैं। रेखा गुप्ता ने न सिर्फ बाबा केदार के दर्शन किए, बल्कि केदारपुरी के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण भी किया।

