अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand News : उत्तराखंड में रोपवे कनेक्टिविटी को बढ़ावा, तपोवन-कुंजापुरी मार्ग पर एमओयू

On: May 30, 2025 11:37 AM
Follow Us:
Uttarakhand News
---Advertisement---

Uttarakhand News : उत्तराखंड सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने और तीर्थयात्रा की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। सरकार ने तपोवन (ऋषिकेश) से कुंजापुरी मंदिर तक रोपवे बनाने के लिए स्विस कंपनी बार्थोलेट के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह प्रोजेक्ट पीपीपी मॉडल पर आधारित होगा। यह रोपवे उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे और पर्यटन विकास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। कुंजापुरी मंदिर एक प्रमुख आध्यात्मिक और पर्यटन स्थल है, और रोपवे बनने से यहां तक पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए बेहद आसान हो जाएगा।

Uttarakhand News : श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ, यात्रा होगी आसान

ऋषिकेश से रोपवे के जरिए कुंजापुरी मंदिर की दूरी काफी कम हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की इस पहल से तीर्थयात्रियों और पर्यटकों दोनों को बेहतर सुविधा मिलेगी। रोपवे की मदद से यात्रा समय घटेगा और अधिक संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु इस ऐतिहासिक मंदिर तक सरलता से पहुंच सकेंगे। इससे राज्य के धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

Uttarakhand News : श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा पर सख्त सीएम धामी, डीएम से 3 दिन में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

 

Uttarakhand News : स्थानीय रोजगार और गुणवत्ता पर फोकस

इस परियोजना के लिए स्विस समूह एचटीआई की प्रमुख कंपनी बार्थोलेट को चुना गया है, जो अपने खर्च पर रोपवे प्रोजेक्ट की विस्तृत डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करेगी। इसमें तकनीकी और आर्थिक अध्ययन शामिल होंगे, जिससे परियोजना की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सकेगी। इससे न केवल पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। गुरुवार को सचिवालय में हुए एमओयू हस्ताक्षर समारोह में कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे और निदेशक इंफ्रास्ट्रक्चर दीपक खंडूड़ी भी उपस्थित रहे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!