अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand News : चारधाम यात्रियों के लिए सुरक्षा कवच और विशेष आश्रय स्थलों की तैयारी

On: May 22, 2025 4:04 PM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

Uttarakhand News : उत्तराखंड एक आपदा संभावित राज्य है, जहाँ भूस्खलन, बाढ़, भूकंप, बादल फटना, हिमस्खलन और भू-धंसाव जैसी घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं। इन आपदाओं से प्रभावित लोगों को सुरक्षित आश्रय देने के लिए सरकार ने एक नई पहल की है। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत देने के उद्देश्य से विशेष आश्रय स्थल (शेल्टर) बनाए जाने की योजना तैयार की जा रही है।

Uttarakhand News : यू प्रिपेयर योजना के तहत शेल्टर निर्माण

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग यह शेल्टर विश्व बैंक द्वारा प्रायोजित यू प्रिपेयर योजना के तहत बनाएगा। योजना के पहले चरण में चारधाम क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 10 विशेष शेल्टर तैयार किए जाएंगे। यदि यह प्रयोग सफल रहा, तो अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी इसे लागू किया जाएगा। इन शेल्टरों में खानपान, रहन-सहन और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

Uttarakhand News : ओडिशा मॉडल से प्रेरणा

उत्तराखंड सरकार ने ओडिशा राज्य के आपदा प्रबंधन मॉडल से प्रेरणा ली है, जहाँ सुनामी से प्रभावित लोगों के लिए इस तरह के शेल्टर का निर्माण किया गया था। उत्तराखंड में यही प्रयोग अब भूस्खलन, बाढ़ और भूकंप जैसी आपदाओं को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। फर्क केवल यह है कि यहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदाओं की प्रकृति को ध्यान में रखकर शेल्टर डिजाइन किए जाएंगे।

 

Uttarakhand: सचिवालय में अब चेहरा पहचान कर लगेगी उपस्थिति, बायोमेट्रिक व्यवस्था में खामी आने के कारण उठाया गया कदम

 

Uttarakhand News : एजेंसी चयन प्रक्रिया और बहुउद्देशीय उपयोग

आपदा प्रबंधन विभाग ने शेल्टर निर्माण से जुड़ी एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें इच्छुक संस्थाओं से आवेदन मांगे गए हैं। चयनित एजेंसी शेल्टर के डिजाइन, संचालन और उपयोगिता पर परामर्श देगी। इन शेल्टरों को सड़क मार्ग से अधिक दूर नहीं बनाया जाएगा, ताकि आपदा की स्थिति में तुरंत पहुंचा जा सके। साथ ही, यात्रा के अतिरिक्त समय में इन शेल्टरों का अन्य सामाजिक कार्यों में भी कैसे उपयोग किया जा सकता है, इस पर भी विचार किया जा रहा है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!