Uttarakhand News : उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर देर शाम को अचानक बढ़ गया। इससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपने होटल और घर खाली कर जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले गए। बलदेव सिंह राणा समेत कई लोगों ने एहतियातन अपने होटल खाली किए। क्षेत्र के करीब 400 मीटर हिस्से में जलस्तर बढ़ने से सरकारी और गैर-सरकारी परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।
Uttarakhand News : झील के मुहाने पर तीसरे दिन भी नहीं पहुंची मशीनें
स्यानाचट्टी में दोबारा बन रही झील के मुहाने को खोलने के लिए तीसरे दिन भी सिंचाई विभाग की मशीनें नहीं पहुंच पाई हैं। विभाग की ओर से कुपड़ा खड्ड के पास तीन पोकलेन मशीनें उतारने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लगातार बारिश और खराब रास्तों के चलते दिक्कतें आ रही हैं। ई पन्नी लाल के अनुसार, यमुना नदी पर चैनलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है और झील के मुहाने तक पहुंचने के लिए रास्ते बनाए जा रहे हैं।
Uttarakhand News : चमोली आपदा पर सरकार सख़्त, सीएम धामी ने मुआवज़े के दिए निर्देश
Uttarakhand News : सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण
आपदा की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं स्यानाचट्टी पहुंचे और आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द मलबा हटाकर झील के मुहाने को खोला जाए। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है।
Uttarakhand News : हाईवे बंद, गांवों का संपर्क कटा
लगातार बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे पर नलूणा के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। हालांकि मंगलवार को BRO ने दो दिन की मशक्कत के बाद हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया। दूसरी ओर, यमुनोत्री हाईवे जंगलचट्टी और नारदचट्टी के पास पांचवें दिन भी बंद रहा। इससे यमुनोत्री धाम और आसपास के पांच गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएच विभाग को पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने और कटाव के कारण मार्ग खोलने में भारी दिक्कत हो रही है।

