अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand Diwali : रोशनी की बारिश में राज्य की खासियत: उत्तराखंड में दिवाली‑जश्न और सियासी झलक

On: October 21, 2025 11:48 AM
Follow Us:
Uttarakhand Diwali
---Advertisement---

Uttarakhand Diwali : दिवाली पर देवभूमि रोशनी से जगमग है। सियासी गलियारों तक भी इसकी चमक पहुंची है। राजधानी देहरादून सहित राज्यभर में दीपावली का पर्व परंपरा, उत्साह और रौनक के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से मिलकर उन्हें बधाई दी। वहीं, आमजन के बीच भी दीपावली को लेकर उत्साह चरम पर है। घरों में दीप जलाए गए हैं। और शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया गया।

Uttarakhand Diwali : सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी और तीरथ सिंह रावत के निवास पर पहुंचकर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम ने पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के घर जाकर भी उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

 

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी, रात में बढ़ी ठिठुरन, पहाड़ियों पर बर्फबारी

 

Uttarakhand Diwali : बिखरी रोशनी की छटा, आज मनेगा दीपावली का पर्व

राजधानी दून में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दून में रोशनी की छटा बिखरी है। वहीं, दूनवासियों में खासा उत्साह है। घरों को रंगीन लाइटों से सजाया गया हैं। शाम को शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना के बाद आतिशबाजी शुरू हो गई।। दीपावली पर इस बार शाम को एक घंटा 10 मिनट पूजा का मुहूर्त है। दीपावली का पर्व कार्तिक माह की अमावस्या की रात को मनाया जाता हैं। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है।

 

Uttarakhand Diwali : मजाड़ा गांव के लोगों के साथ भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली मनाई

 

ऐसे में कुछ विद्वानोंं ने 21 अक्तूबर को भी दीपावली मनाने का तर्क दिया है। ऐसे में कई लोग 21 को भी दीपावली का पर्व मनांएगे। आपदा में उजड़े मजाड़ा गांव के लोगों के साथ भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली मनाई। सीएम सोमवार को मजाड़ा पहुंचे। मजाड़ा के लोगों ने इस बार दिवाली न मनाने का निर्णय लिया था। उनकी इस पीड़ा को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया तो सरकार ने इसका संज्ञान लिया।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गांव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!