अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand CM News : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खेत में हल चलाकर धान की रोपाई की, किसानों के श्रम को किया नमन, देखें तस्वीरें

On: July 5, 2025 11:47 AM
Follow Us:
Uttarakhand CM News
---Advertisement---

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह खटीमा के कालापुल नगला तराई क्षेत्र में अपने खेतों में धान की रोपाई की। उन्होंने अपने खेतों में काम करते हुए किसानों के श्रम और समर्पण को नमन किया। मुख्यमंत्री का कहना था कि यह अनुभव उन्हें पुराने दिनों की याद दिलाता है और उन्हें खेतों में काम करने का एक अलग ही सुख मिला।

Uttarakhand CM News : किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को नमन

 

सीएम धामी ने किसानों के श्रम और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक भी हैं। उन्होंने खेतों में काम करते हुए यह अनुभव किया कि यह श्रम और त्याग हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा है।

Uttarakhand CM News : मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर साझा की पोस्ट

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में अपने खेतों में धान की रोपाई की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को अनुभव कर पुराने दिनों का स्मरण किया। अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं बल्कि संस्कृति और परंपरा के संवाहक भी हैं।

 

Uttarakhand CM News

 

Uttarakhand CM News : “हुड़किया बौल” के माध्यम से देवताओं की वंदना

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, पानी के देवता इंद्र, और छाया के देव मेघ की वंदना भी की। यह परंपरा उत्तराखंड की कृषि संस्कृति से जुड़ी हुई है और किसानों के प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है।

 

Uttarakhand CM News

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Uttarakhand News-शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

Leave a Reply

error: Content is protected !!