अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand में फिर तबाही : रुद्रप्रयाग और चमोली में बादल फटा,सीएम धामी ने जताया दुख, राहत बचाव कार्य तेज

On: September 1, 2025 7:20 PM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

देहरादून। मौसम विभाग ने Uttarakhand में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। रुद्रप्रयाग और चमोली में एक बार फिर बादल फटने की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इस हादसे पर दुख जताया और युद्धस्तर पर राहत बचाव कार्य तेज होने की जानकारी दी।

Uttarakhand STF का बड़ा एक्शन, कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

Uttarakhand रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है। इलाके में कुछ परिवारों के फंसने की भी खबर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बादल फटने की घटना को संज्ञान में लिया। उन्होंने तेजी से राहत बचाव कार्य चलाने की बात कही।

 

Uttarakhand सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने के कारण मलबा आने से कुछ परिवारों के फंसे होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।

स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है, इस संबंध में निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हूं, आपदा सचिव और जिलाधिकारी से बात कर बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”

Uttarakhand में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है

बता दें कि प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है, जिसमें पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून समेत जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, और उत्तरकाशी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है और लोगों को नदी-नालों से दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड मौसम बारिश बर्फबारी: 13-14 नवंबर को पांच पर्वतीय जिलों में बारिश, ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

औली कृत्रिम बर्फ स्कीइंग: 1350 मीटर लंबे स्लोप पर बिछेगी बर्फ, 20 दिसंबर से शुरू होगा काम

सौंग घाटी बांध विरोध आंदोलन: 15 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन बहिष्कार शुरू

प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन 2026: आज देहरादून में तृतीय सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी

देहरादून रेसिंग कार सिक्योरिटी गार्ड हादसा: रेस लगा रही गाड़ियों ने कुचला, 55 वर्षीय विनोद मल्ल की मौत

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: उत्तराखंड के काशीपुर और रुद्रपुर को मिला प्रथम पुरस्कार, स्वच्छता के क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Leave a Comment