अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 30 से अधिक आईएफएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली

On: August 28, 2025 2:15 PM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

देहरादून । Uttarakhand वन विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 30 से अधिक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। यह तबादला सूची लंबे समय से लंबित थी, जिसे सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक में अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता Uttarakhand मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने की, जिसमें प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा और प्रधान सचिव आरके सुधांशु शामिल थे।

Uttarakhand में भारी बारिश की आशंका, यलो अलर्ट जारी, कुछ जिलों में बाढ़ का खतरा

प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा को कैंपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीना ग्रेवाल को Uttarakhand वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया, जबकि एसपी सुबुद्धि को वन संरक्षण नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला। कहकशां नसीम को जलागम में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया और उनकी जगह कल्याणी को अपर सचिव वन व यमुना सर्कल की जिम्मेदारी दी गई। सुशांत पटनायक को वन अग्नि व आपदा प्रबंधन का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया।

अन्य तबादलों में तेजस्विनी पाटिल को मुख्य वन संरक्षक कार्य योजना व कुमाऊं चीफ, संजीव चतुर्वेदी को निदेशक वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, धीरज पांडे को गढ़वाल चीफ और नीतीश मणि त्रिपाठी को साउथ सर्किल का वन संरक्षक बनाया गया। टीआर बीजू लाल को Uttarakhand जैव विविधता बोर्ड का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया। पंकज कुमार को वन संरक्षण अनुसंधान और चंद्रशेखर जोशी को उत्तरी कुमाऊं का प्रभारी वन संरक्षक बनाया गया।

Uttarakhand जैव विविधता बोर्ड का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया

जिलों में डीएफओ स्तर पर भी बदलाव हुए। आकाश गंगवार को नैनीताल, वैभव कुमार को चकराता, स्वप्निल को हरिद्वार, दिगंथ नायक को नरेंद्रनगर, जीवन मोहन को लैंसडाउन, अभिमन्यु को गढ़वाल, सर्वेश कुमार को केदारनाथ, ध्रुव सिंह मार्तोलिया को रामनगर, तरुण एस को कालागढ़, महातीम यादव को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, आदित्य रन को बागेश्वर, रजत सुमन को रुद्रप्रयाग और प्रणाली रमेश को वन संरक्षण का उपवन संरक्षक बनाया गया। नरेश कुमार को जाएका का अपर प्रमुख वन संरक्षक नियुक्त किया गया। इन तबादलों का उद्देश्य वन संरक्षण और विभागीय कार्यक्षमता को बढ़ाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!