अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand : भारी बारिश के कारण कुमाऊं मंडल में 54 सड़कें बंद

On: July 1, 2025 5:30 PM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

हल्द्वानी। Uttarakhand के कुमाऊं मंडल में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही लगातार बरसात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई जगह भूस्खल की समस्या देखने को मिल रही है। इस वजह से मंडल की 54 सड़कों पर आवाजाही बंद हो गई है। जिला प्रशासन सड़कों को खोलने और इन पर दोबारा परिचालन शुरू करने की तैयारी में जुटा हुआ है।

Uttarakhand वालों के लिए खुशखबरी, क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए BCCI ने दिखाई हरी झंडी

रुक-रुक कर पिछले कई घंटों से हो रही बारिश के कारण गई जगहों पर भूस्खलन की घटना हुई है। नदी-नाले उफान पर हैं। भूस्खलन और नदियों से मलबा आने के चलते कुमाऊं मंडल के अलग-अलग जिलों में 54 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने के लिए जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी लगातार प्रयास कर रहा है।

सबसे अधिक नुकसान बागेश्वर जनपद में हुआ है, जहां मलबा आने से 26 सड़कें बंद है। कुमाऊं कमिश्नर कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार, बागेश्वर जनपद में सबसे अधिक 26 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ जनपद में 13, चंपावत जनपद में आठ, अल्मोड़ा जनपद में चार जबकि नैनीताल जनपद में तीन सड़के बंद है। प्रशासन द्वारा मिले आंकड़ों के अनुसार, बंद अधिकतर सड़के जिला और ग्रामीण मार्गों की हैं।

Uttarakhand  मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में बारिश हो रही है

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पत्रकारों को बताया, “मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा पहाड़ों पर जहां-जहां सड़क बंद है उसे खोलने के प्रयास किया जा रहा है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!