देहरादून। Uttarakhand में क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) को अपना क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए बीसीसीआइ ने स्वीकृति दी है। जल्द ही बीसीसीआइ की टीम स्टेडियम का चयन करने के लिए उत्तराखंड आएगी।
Uttarakhand में भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंका के बीच चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित
सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर इंटरनेशनल काउंसिल आफ क्रिकेट (आइसीसी) के अध्यक्ष जय शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात को उत्तराखंड के लिए कई मायनों में खास माना जा रहा है।
Uttarakhand प्रीमियर लीग (यूपीएल) आयोजनों की तारीफ कर उन्हें बधाई दी
सचिव महिम वर्मा के अनुसार, जय शाह ने पिछले सालों में हुए उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) आयोजनों की तारीफ कर उन्हें बधाई दी। आगामी यूपीएल की तैयारी के विषय में चर्चा कर हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।

