अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand में भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंका के बीच चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

On: June 30, 2025 12:36 PM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

देहरादून। Uttarakhand में लगातार हो रही भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंकाओं के बीच चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय दी। उन्होंने बताया कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानकर यह निर्णय लिया गया है।

Uttarakhand में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, उत्तरकाशी भूस्खलन में दो शव बरामद

यह कदम श्रद्धालुओं की जानमाल की रक्षा के लिए उठाया गया है, ताकि मार्गों पर फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। Uttarakhand के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इस स्थिति में यात्रा को जारी रखना जोखिम भरा हो सकता है।

आयुक्त ने बताया कि प्रशासन ने सभी संबंधित जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है और राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय कर दिया गया है। ये दल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। साथ ही, यात्रियों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें और मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थलों की ओर प्रस्थान न करें।

पांडेय ने आगे बताया कि चारधाम यात्रा को दोबारा शुरू करने का निर्णय मौसम की स्थिति और सड़कों की सुरक्षा की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन कल दोबारा स्थिति का आकलन करेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की।

Uttarakhand के मुख्यमंत्री धामी ने इस हादसे पर दुख जताया और सभी लोगों के कुशल होने की कामना की

रविवार को उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील में सुबह बादल फटने की घटना के बाद कई श्रमिक लापता हो गए हैं। Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया और उन्होंने सभी लोगों के कुशल होने की कामना की। यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड में अतिवृष्टि से लेबर कैंप में भारी लैंडस्लाइड हुई है।

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व पुलिस राहत-बचाव में जुटे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रुकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!