अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, उत्तरकाशी भूस्खलन में दो शव बरामद

On: June 30, 2025 12:33 PM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

देहरादून। Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में रविवार सुबह बादल फटने के कारण मची तबाही पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह Uttarakhand उत्तरकाशी में बड़ा भूस्खलन हुआ, जिससे वहां काम कर रहे 29 लोग फंस गए। राहत और बचाव कार्य के बाद अब तक दो शव बरामद किए गए हैं।

Uttarakhand में उत्तरकाशी के बलिगढ़ में बादल फटा, 8 लोग लापता

Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि उत्तरकाशी में सुबह बड़ा भूस्खलन हुआ और वहां काम कर रहे 29 लोग इसकी चपेट में आ गए। 20 लोगों को बचा लिया गया है और दो शव भी बरामद किए गए हैं। मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है। आपदा प्रबंधन विभाग और प्रशासन के लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।

सीएम धामी ने कहा, “उत्तराखंड के सभी जिलाधिकारियों को अगले दो महीने अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जो भी जरूरत के काम हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। खराब मौसम के मद्देनजर अगले 24 घंटे के लिए चारधाम यात्रा को भी रोका गया है।

जैसे ही मौसम ठीक होगा और जो भी श्रद्धालु और यात्री आए हैं, उन्हें वहां से बाहर निकालने का काम किया जाएगा। सभी की सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है।”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से यात्रा न करने की अपील की है। उन्होंने कहा, “आम जनता से हमारा यही कहना है कि उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। जब तक मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की तरफ से कोई सूचना न आए, वो अपनी यात्रा को स्थगित रखें। जैसे ही मौसम ठीक होगा, उन्हें आगे की यात्रा के बारे में अपडेट दी जाएगी।”

Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से यात्रा न करने की अपील की है

उन्होंने कहा, “हर साल हमें आपदा का सामना करना पड़ता है। कभी वह लैंडस्लाइड के रूप में आती है, तो कभी बादल फटने जैसी घटनाएं होती हैं। इसलिए हमारे यहां इसरो इनोवेशन करने के लिए आ रहा है और हम उनका स्वागत करते हैं। मुझे उम्मीद है कि यहां होने वाले इस सम्मेलन से ‘अमृत’ निकलेगा, जो पूरे भारत के काम आएगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!