अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand : पांच नए हेली मार्गों को मिली मंजूरी, गंगोत्री के लिए हेली सेवा की तैयारी तेज

On: May 14, 2025 4:38 PM
Follow Us:
Uttarakhand News
---Advertisement---

Uttarakhand News :  उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) की सीईओ सोनिका ने बताया कि पांच नए हेली मार्गों पर हेली सेवाएं शुरू करने की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इस प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। ये नए मार्ग प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगे और यात्रियों के लिए सुविधा प्रदान करेंगे।

 

Uttarakhand : गंगोत्री के लिए हेली सेवा की तैयारी

इस बार युकाडा ने गंगोत्री के लिए हेली सेवा शुरू करने की तैयारी भी तेज कर दी है। खरसाली से गंगोत्री तक हेली सेवाओं का संचालन किया जाएगा, जिससे बुजुर्ग श्रद्धालुओं को आसानी होगी। खरसाली से गंगोत्री तक वाहन से सात घंटे का रास्ता अब कुछ ही मिनटों में तय किया जा सकेगा। इस सेवा के लिए हेलिपैड की फिजिबिलिटी भी चेक की जा चुकी है।

 

Uttarakhand : निविदा प्रक्रिया और अन्य मार्गों की हेली सेवाएं

इस दौरान युकाडा ने देहरादून से गौचर, जोशियाड़ा, श्रीनगर पौड़ी और टिहरी के लिए हेली सेवाओं के लिए निविदा जारी की है। इनमें से गौचर और जोशियाड़ा की हेली सेवाएं पहले से चल रही हैं, लेकिन इनका अब नया टेंडर जारी किया जाएगा। साथ ही, उत्तराखंड के पांच शहरों तक हेली सेवाएं शुरू करने के लिए मंजूरी मिल चुकी है, जो उड़ान योजना के तहत संचालित होंगी।

 

Uttarakhand : इन पांच मार्गों पर मिली हेली सेवाओं की मंजूरी

– हिंडन से पिथौरागढ़
– टिहरी-देहरादून-टिहरी
– गौचर-श्रीनगर-टिहरी-श्रीनगर
– नई टिहरी-श्रीनगर-नई टिहरी
– अल्मोड़ा-पंतनगर-अल्मोड़ा

यहां जल्द मिलेगा हेली सेवाओं का आनंद देहरादून से बागेश्वर, देहरादून से नैनीताल और देहरादून से मसूरी, चंपावत से हल्द्वानी। प्रदेश में उड़ान योजना के तहत सभी जिलों को जोड़ने के प्रयास शुरू किए गए थे। आज करीब सभी जिले हवाई सेवा से जुड़ चुके हैं। कुछ नए रूट हैं, जिन पर मंजूरी मिल चुकी है। जल्द इन क्षेत्रों में भी हवाई सेवा शुरू होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड को PM मोदी की 12 हजार करोड़ की सौगात: CM धामी बोले- ‘अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत’

खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह में CM धामी बोले- ‘आपका बलिदान सदैव प्रेरणा देगा’

अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की खौफनाक हत्या: पत्नी और नाबालिग बेटी ने तकिये से घोंटा दम,

Uttarakhand news-उत्तराखंड में भालू ने वन दरोगा समेत 3 पर किया हमला, अब आदमखोर भालू को शूट करने का आदेश

Kedar Nath Yatra 2026: केदारनाथ जाने वालों के लिए बड़ी खबर- हेलीकॉप्टर से यात्रा हुई और भी आसान

Uttarakhand news-उत्तराखंड के किसानों की चमकेगी किस्मत: ITBP के जवान अब खाएंगे ‘पहाड़’ के ताजे फल-सब्जियां, ₹6 करोड़ की होगी अतिरिक्त आमदनी

Leave a Reply