नयी दिल्ली; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल एक दिन के दौरे पर Uttarakhand जायेंगे। प्रधानमंत्री सुबह मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन गद्दीस्थल पर पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। इसके बाद वह एक ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और हरसिल में सार्वजनिक समारोह में जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
Uttarakhand हिमस्खलन : लापता चारों मजदूरों के शव मिले
Uttarakhand सरकार ने इस वर्ष शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू किया
उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू किया है। हजारों श्रद्धालु पहले ही गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थलों के दर्शन कर चुके हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था, होमस्टे, पर्यटन व्यवसाय आदि को बढ़ावा देना है।

