अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand में राष्ट्रीय खेलों के लिए छात्रों को जोड़ने की पहल

On: January 8, 2025 7:32 PM
Follow Us:
Uttarakhand में राष्ट्रीय खेलों के लिए छात्रों को जोड़ने की पहल
---Advertisement---
Uttarakhand सरकार द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रस्तावित शहरों में छात्र-छात्राओं को खेलों से जोड़ने की पहल की जा रही है।
12 जनवरी युवा दिवस से प्रचार के आठ कैंटरों को स्कूल-काॅलेजों के लिए रवाना किया जा रहा है।
छात्र-छात्राएं इन प्रचार कैंटरों के माध्यम से खेल मुकाबले के देखने हेतु अपनी सीट बुक करा सकेंगे।
मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के साथ सभी वर्गों का जुड़ाव चाहते हैं। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करना हमारे लिए गौरव का विषय है।

Uttarakhandसभी खेल मुकाबलों में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है,

ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस महा आयोजन के साक्षी बन सकें। मैं छात्र-छात्राओं और युवाओं से खास तौर पर अपील करूंगा कि वह इस आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विशेष प्रमुख खेल सचिव और राष्ट्रीय खेल सचिवालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमित सिन्हा ने बताया कि प्रचार के आठ कैंटर 12 जनवरी से विभिन्न स्कूल-काॅलेजों में छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचेंगे।
इस दौरान क्यू आर कोड के जरिये छात्र-छात्राएं अपनी सीट भी बुक करा सकेंगे। राष्ट्रीय खेल देखने के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है।

Uttarakhand government का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा: पदक विजेताओं के लिए नकद इनाम दोगुना!

 

Uttarakhand अपनी स्थापना के रजत जयंती वर्ष में इस बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है।

राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक प्रस्तावित हैं। देहरादून के साथ हरिद्वार, शिवपुरी-ऋषिकेश, कोटी कालोनी टिहरी, नैनीताल, रुद्रपुर, खटीमा, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जैसी जगहों पर विभिन्न खेलोें की प्रतियोगिताएं होनी हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!