अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News In Hindi : सिलेंडर ना मिलने पर पत्नी 5 माह के मासूम को लेकर हुई लापता

On: March 21, 2026 3:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

UP News In Hindi: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में गहराता एलपीजी गैस संकट अब केवल रसोई तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसके चलते हंसते-खेलते परिवार बिखरने लगे हैं. मामला थाना घुंघटेर क्षेत्र के ग्राम बौधनी मजरे खटोली का है जहां गैस सिलेंडर न होने और चूल्हे पर खाना बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद एक महिला अपने 5 महीने के दुधमुंहे बच्चे को लेकर रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. जिले में गैस एजेंसियों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारों और दो-दो दिनों के इंतजार की मार अब घरेलू रिश्तों पर भारी पड़ने लगी है.

गैस सिलेंडर ना मिलने पर पत्नी 5 माह के बेटे को लेकर फरार
घटना के मुताबिक क्षेत्र के अनिल कुमार जब अपनी नाइट ड्यूटी कर घर लौटे तो पत्नी सुमन देवी (29) से खाना न बनने का कारण पूछा. पत्नी ने दो टूक कहा कि वह लकड़ी के चूल्हे पर खाना नहीं बनाएगी और उसे भरा हुआ गैस सिलेंडर चाहिए. अनिल ने जब वर्तमान में चल रही गैस की भारी किल्लत और एजेंसियों पर मची अफरा-तफरी का हवाला दिया तो विवाद बढ़ गया. अनिल के मुताबिक जब वह थककर सो गए तभी पत्नी सुमन अपने कपड़े, एक हजार रुपये और अपने 5 माह के बेटे को लेकर घर से निकल गई.

पीड़ित पति ने घुंघटेर थाने में लगाई न्याय की गुहार
जिले के हर कोने में इस समय गैस के लिए त्राहि-त्राहि मची है. उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए कई दिन तक लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है. ऐसे में यह मामूली घरेलू झगड़ा एक बड़े हादसे में बदल गया. पीड़ित पति ने अब घुंघटेर थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच अधिकारी अख्तर सईद उस्मानी को मामले की जिम्मेदारी सौंपी है. पुलिस अब लापता मां और मासूम बच्चे की तलाश में जुट गई हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!