अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

यूपी में बदला वोटर लिस्ट का शेड्यूल: ड्राफ्ट मतदाता सूची अब 17 नवंबर को, 16 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां

On: November 9, 2026 6:18 PM
Follow Us:
यूपी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट — मतदाता सूची सत्यापन के लिए निर्वाचन कार्यालय के बाहर कतार
---Advertisement---

उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2027) का कार्यक्रम बदल गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी है, जिसके तहत प्रदेश में एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन अब 12 नवंबर की बजाय 17 नवंबर 2026 को किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के कार्यालय की ओर से 6 नवंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार आयोग ने अपने पत्र संख्या 23/2026-ERS के माध्यम से संशोधित कार्यक्रम को मंजूरी दी है।

संशोधित कार्यक्रम क्या है

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को होगा। इसी दिन से दावे और आपत्तियां दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 16 दिसंबर 2026 तक चलेगी। दावे-आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। इस पुनरीक्षण के लिए 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि माना गया है।

1.77 लाख बूथों पर बीएलओ करेंगे सत्यापन

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने से पहले प्रदेश भर के सभी 1.77 लाख पोलिंग बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) गायब, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं का नए सिरे से भौतिक सत्यापन करेंगे। जिन वोटरों का नाम विधानसभा सूची से कटा है और वे पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में अपना नाम होने का दावा कर रहे हैं, उनके रिकॉर्ड का पंचायत वोटर लिस्ट से सीधा मिलान किया जाएगा। पोलिंग बूथों के विभाजन का कार्य 2 नवंबर को पूरा किया जा चुका है।

एसआईआर में 2.04 करोड़ नाम कम हुए थे

इससे पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची से शुद्ध रूप से करीब 2.04 करोड़ नाम कम हुए थे, जो करीब 13.24 प्रतिशत की गिरावट है। रिपोर्टों के अनुसार एसआईआर से पहले प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ पंजीकृत मतदाता थे। अंतिम सूची में करीब 13.46 करोड़ मतदाता दर्ज हैं। इस प्रक्रिया में करीब 2.20 करोड़ अनुपस्थित या स्थानांतरित और करीब 46.78 लाख मृत मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। योगी के गाजियाबाद पदयात्रा की खबर यहां पढ़ें

नाम जोड़ने का मिलेगा मौका

जिन योग्य नागरिकों का नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकेंगे। मतदाता अपनी जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर देख सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। अयोध्या में योगी की दीपावली की खबर भी पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment