अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Under-19 World Cup-कनिष्क के परिवार में खुशी का माहौल, मां बोली- बेटे ने सबका दिल जीत लिया

On: February 7, 2026 6:58 PM
Follow Us:
Under-19 World Cup
---Advertisement---

Under-19 World Cup-झज्जर : टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 411 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और 40 ओवर में 311 रन पर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ ही पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया।

इस ऐतिहासिक मुकाबले में हरियाणा के झज्जर जिले के कुलाना गांव के रहने वाले कनिष्क चौहान ने अपनी शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कनिष्क ने मात्र 20 गेंदों पर 37 रन बनाए, जिसमें आकर्षक चौके-छक्के शामिल थे। इतना ही नहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल दिखाते हुए 8 ओवर में 68 रन देकर इंग्लैंड के दो अहम विकेट चटकाए। अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनके इस दमदार प्रदर्शन की हर तरफ सराहना हो रही है। कनिष्क की सफलता के बाद उनके परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नाच-गाकर जीत का जश्न मनाया।

कनिष्क की मां सरिता चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटा देश का नाम रोशन कर रहा है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जब कनिष्क घर आएगा तो चूरमा खिलाकर उसका स्वागत किया जाएगा और अन्य माता-पिता से भी बच्चों को सपोर्ट करने की अपील की। कनिष्क के पिता प्रदीप चौहान ने कहा कि बेटे ने शानदार प्रदर्शन किया है और उनका सपना है कि कनिष्क आगे चलकर भारतीय सीनियर टीम के लिए खेले।

उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को कुलाना गांव पहुंचने पर कनिष्क का जोरदार स्वागत किया जाएगा। कनिष्क की बहन शिवानी चौहान ने कहा कि उन्हें न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे देश को उन पर गर्व है। वहीं उनके चाचा ने टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर शुभकामनाएं दीं। कनिष्क के मासूम भांजे विराज ने भी खुशी जताते हुए कहा कि मामा जी ने चौके-छक्के मारे और विकेट भी ली, मैच देखकर बहुत मजा आया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!