अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UKSSSC कांस्टेबल परीक्षा की तारीख घोषित, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव

On: July 31, 2025 11:23 AM
Follow Us:
UKSSSC
---Advertisement---

UKSSSC News Hindi : उत्तराखंड में पुलिस विभाग के अंतर्गत कांस्टेबल (पुरुष) और पीएसी के कुल 2000 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के तहत 24 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा कराई गई थी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने इस चरण में सफल अभ्यर्थियों की सूची बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

UKSSSC  News Hindi : 3 अगस्त को होगी लिखित परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

अब इस भर्ती का अगला चरण यानी लिखित परीक्षा आयोजित किया जाएगा, जो 3 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड आयोग द्वारा जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी इन्हें आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

Uttarakhand Weather Alert : नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी, भूस्खलन का खतरा बढ़ा

 

UKSSSC  News Hindi :  खाद्य प्रसंस्करण विभाग की भर्ती प्रक्रिया भी जारी

आयोग द्वारा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत पर्यवेक्षक (कैनिंग) एवं पर्यवेक्षक (पाककला) के रिक्त पदों के लिए 31 मई को लिखित परीक्षा कराई गई थी। इसके लिए चार जून को प्रारंभिक उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी की गई थी, जिस पर अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। आपत्तियों की जांच के बाद आयोग ने बृहस्पतिवार को फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया।

UKSSSC  News Hindi : 7 अगस्त को होगा दस्तावेज़ सत्यापन

इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) 7 अगस्त को किया जाएगा। सभी चयनित उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज के साथ आयोग कार्यालय पहुंचना होगा। दस्तावेजों से संबंधित सभी निर्देश और आवश्यक जानकारियाँ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!