UKPSC: राज्य में इस समय मानसून सीजन चल रहा है। लगातार हो रही बरसात के कारण पर्वतीय जिलों में आवागमन प्रभावित हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी अपरिहार्य परिस्थिति से बचने के लिए अपने परीक्षा केंद्र पर समय से पूर्व पहुंचें।
UKPSC: यातायात जाम को लेकर अतिरिक्त सतर्कता की अपील
उत्तराखंड पीसीएस प्री परीक्षा 29 जून को आयोजित की जाएगी। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि मानसून के साथ-साथ चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के चलते हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश जैसे शहरों में वीकेंड के दौरान भारी यातायात जाम की आशंका रहती है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Uttarakhand Cabinet Meeting संपन्न, इन प्रस्तावों पर लगी CM Dhami कैबिनेट की मुहर
UKPSC: परीक्षा समय और एडमिट कार्ड की जानकारी
उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं, जिन्हें परीक्षा से पहले डाउनलोड कर लेना आवश्यक है।

