अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

फेसबुक पर केंद्रीय राज्यमंत्री पर टिप्पणी करने बाले दो युवक गिरफ्तार,तीसरे की तलाश

On: February 27, 2025 9:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---

फेसबुक पर केंद्रीय राज्यमंत्री पर टिप्पणी करने बाले दो युवक गिरफ्तार,तीसरे की तलाश

उझानी।फेसबुक पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का नाम लिखकर अभद्र टिप्पणी किए जाने की वजह पूछने पर तीन युवकों ने भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। नामजद तीसरे आरोपी को पुलिस तलाश रही है।

बिल्सी रोड बाजार निवासी विवेक राष्ट्रवादी की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि मनवीर शाक्य और रूपेश शाक्य ने फेसबुक पर केंद्रीय राज्यमंत्री का नाम लिखकर अभद्र टिप्पणी की। गौरव ने रील बनाकर फेसबुक पर डाल दी। भाजयुमो नगर अध्यक्ष ने फोन कर इसकी वजह पूछी तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। नगर अध्यक्ष विवेक ने मंगलवार शाम पुलिस को भी मामले से अवगत करा दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पुलिस इंस्पेक्टर (क्राइम) राहुल चौहान ने बताया कि नामजदों में बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव खैरातीनगर निवासी मनवीर को कोतवाली पुलिस ने तो रूपेश को कादरचौक थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रूपेश कादरचौक के गांव सरफुद्दीनगर का रहने वाला है। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद दोनों को बुधवार दोपहर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में दोनों को जेल भेज दिया है। तीसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
इस पूरे प्रकरण में फेसबुक पर जो पोस्ट डाली गई, वह बरेली-मथुरा हाईवे स्थित संजरपुर मोड़ पर महाराणा प्रताप चौक की आधारशिला रखे जाने के बाद की बताई जा रही है। बता दें कि तीन दिन पहले ही चौक की आधारशिला रखी गई थी। इसके बाद भाजयुमो नगर अध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी के जरिये मामला कोतवाली पहुंचा तो अभद्र टिप्पणी को लेकर पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने मंगलवार रात में ही दो आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें पकड़ लिया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!