आमने-सामने भिड़ीं दो पिकअप, चालक की हुई मौत, दूसरे की हालत गंभीर..
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कुर्वी के रहने वाले विनोद (30) पुत्र पप्पू दूध की गाड़ी चलाकर परिवार का पालन पोषण करता आ रहा था। आज शुक्रवार की सुबह वह दूध लेकर बगरैन से सैदपुर की ओर आ रहा था।वहीं बगरैन का रहने वाला अकबर (25) पुत्र मस्सू सैदुपर से मुर्गी पिकअप में लादकर बगरैन जा रहा था।दोनों पिकअप जैसे ही सरौरी गांव के पास पहुंची कि आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।चालक अकबर गाड़ी की केबिन में फंस गया।जबकि विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।


