अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Turmeric Water Benefits : सुबह खाली पेट हल्दी पानी पीने से BP होता है कंट्रोल? जानिए फायदे

On: May 8, 2026 9:10 AM
Follow Us:
Turmeric Water Benefits
---Advertisement---

Turmeric Water Benefits: आजकल हाई ब्लड प्रेशर यानी BP की समस्या काफी नॉर्मल हो चुकी है. बहुत ही कम उम्र में लोग इसका शिकार हो रहे हैं, लेकिन अगर वक्त पर ध्यान किया जाए तो इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. ऐसे में कई लोग घरेलू उपायों की मदद लेते हैं, जिनमें सुबह खाली पेट हल्दी पानी पीना भी शामिल है. माना जाता है कि हल्दी में मौजूद गुण शरीर को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करते हैं, लेकिन क्या सच में हल्दी पानी पीने से BP कंट्रोल रहता है? अगर हां, तो आइए इसके फायदे जानते हैं.

हल्दी में क्या होता है खास?

हल्दी में करक्यूमिन नाम का एक्टिव कंपाउंड पाया जाता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. यह शरीर में सूजन कम करने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.

क्या हल्दी पानी BP कंट्रोल करने में मदद करता है?

हल्दी पानी सीधे तौर पर हाई BP की दवा नहीं है, लेकिन यह कुछ हद तक ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद कर सकता है. बस आपको सही तरीका पता होना चाहिए.

ब्लड वेसल्स हेल्दी रहना

हल्दी में कई तरह के पोषण तत्व मौजूद होते हैं, जो करक्यूमिन ब्लड वेसल्स को सुधारने में भी मदद कर सकता है. इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और BP संतुलित रखने में सहायता मिल सकती है.

सूजन कम करने में मदद

शरीर में लगातार बनी रहने वाली सूजन भी हाई BP की एक वजह बन सकती है. हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं. आप इसका सेवन खाली पेट कर सकते हैं.

हार्ट हेल्थ को सपोर्ट

हल्दी का सेवन दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट को हेल्दी रखने में सहायक हो सकती है. दिल हेल्दी रहेगा तो ब्लड प्रेशर खुद ही कंट्रोल हो जाएगा.

हल्दी पानी पीने का सही तरीका

इसके लिए एक गिलास में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं फिर इसमें नींबू डालकर खाली पेट सेवन करें, लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में हल्दी का इस्तेमाल ना करें.

सावधानियां
आपको एकदम ज्यादा मात्रा का इस्तेमाल नहीं करता है. इससे पेट में जलन, गैस या एसिडिटी की समस्या हो सकती है. इसलिए इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से बात कर लें.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply